
राजस्थान में 19 हजार स्कूलों को थी मरम्मत की जरूरत, हादसों के बाद सरकार ने जारी किए 169 करोड़
AajTak
पिछले कुछ दिनों में स्कूलों में हुए हादसों के बाद राजस्थान सरकार ने 1936 स्कूलों की मरम्मत के लिए 169 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
राजस्थान में झालावाड़ में जर्रर स्कूल के ढहने से हुई सात बच्चों की मौत के बाद से राजस्थान में आए दिन स्कूलों की छत और दीवार गिर रहे हैं. जैसलमेर में भी स्कूल का गेट गिरने से एक बच्चे की मौत के बाद राजस्थान सरकार ने आदिवासी और बॉर्डर इलाके समेत आधा दर्जन जिलों में बारिश के मौसम में स्कूल ही बंद करने का फैसला किया है.
राजस्थान में करीब आठ हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनमें मरम्मत की जरूरत है. लगातार हो रहे हादसों के बाद 1936 स्कूलों की मरम्मत के लिए 16952.95 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है. हालांकि, अभी तक 194 करोड़ जारी हुए हैं.
बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे आदिवासी इलाकों में जब जिला प्रशासन ने स्कूलों की स्थिति के बारे में पता किया तो पता चला कि इस इलाके में आधे स्कूल जर्जर हैं इसके बाद तय किया गया कि आधे बारिश के मौसम में दोनों जिलों के स्कूल बंद रहेंगे. इसी तरह झालावाड़ की घटना के बाद कोटा संभाग के कोटा, बारां और झालावाड़ में भी आगामी आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया गया है.
19 हजार स्कूलों को मरम्मत की जरुरत
राजस्थान विधानसभा में पिछले साल सरकार ने आंकड़ा रखा था कि 19706 स्कूलों के 47933 कमरों के मरम्मत की जरूरत है. हैरानी कि बात ये है कि पिछले 25 सालों में 10 साल के वसुंधरा सरकार के शासन और 15 साल के अशोक गहलोत सरकार के शासन में इन स्कूलों की मरम्मत के लिए कुछ भी नहीं किया गया.
वहीं, स्कूलों की मरम्मत होने तक जर्जर स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है. कहीं पूरे जिले में तो कहीं स्कूलों में छुट्टी रहेगी. जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत होने तक कंटेनर की व्यवस्था कराई जाए. कंटेनर में ही क्लास लगाई जाएंगी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











