
राजस्थान में सोशल मीडिया पर लीक हुआ इस एग्जाम का पेपर, परीक्षा रद्द
AajTak
राजस्थान के चुरू में 10वीं कक्षा का पेपर लीक हो गया है, जिसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने बाकी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. साथ ही जांच करने के लिए टीम भी बनाई है. हालांकि नोडल अधिकारी का कहना है कि पेपर पूरी तरह सुरक्षित है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
राजस्थान के चुरू में सादुलपुर शहर में 10वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के एग्जाम पेपर लीक हो गए हैं. इस वजह से शिक्षा विभाग में हड़कंंप मचा हुआ है. मामले को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 18 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 20 दिसंबर को संस्कृत के पेपरों को आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया है. गौरतलब है कि आज दूसरी पारी में होने वाला सामाजिक विज्ञान का पेपर और 20 दिसंबर को होने वाला संस्कृत का पेपर स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप पर वायरल हो गया. जिसके बाद कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चूरू ने आगामी आदेशोंं तक परीक्षा न कराने के आदेश दिए हैं.
एक दर्जन टीमें कर रही हैं विद्यालयो की जांच
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एक दर्जन टीमों का गठन कर विद्यालयों की जांच की जा रही है. सादुलपुर के क्रम संख्या 1 से 109 तक सभी विद्यालयों को चेक किया जाएगा. टीमों में जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं. पेपर पहले ही आउट होने की चर्चा पूरे शहर में जोरों पर है. सामाजिक विज्ञान का सोमवार को पेपर होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले ही रविवार को पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थिति को देखते हुए आज सामाजिक विज्ञान व संस्कृत के पेपर स्थगित कर दिया गया हैं.
व्हाट्सएप पर हो रहा है पेपर शेयर
सोशल मीडिया पर आउट होने वाले पेपर पर साफ लिखा हुआ है कि अर्द्धवार्षिक सत्र 2023-24 सामाजिक विज्ञान, जिसको असली पेपर मानकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था. इस संबंध में अनेक शहर के लोगों और अभिभावकों ने बताया कि अगर सोमवार को होने वाला पेपर यही है, तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तथा शिक्षा विभाग की बड़ी चूक भी होगी हालांकि पेपर विद्यार्थियों के सामने आता उससे पहले ही उसे स्थगित कर दिया गया.
पेपर पूरी तरह सुरक्षित और सीलबंद है

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












