
'रख रख के देता है, आपको भी...', पाकिस्तानी टीवी एंकर ने कोहली की तारीफ में हारिस को किया ट्रोल, Video
AajTak
हारिस रऊफ के खिलाफ खेले गए विराट कोहली को वो दो शॉट हर किसी को याद हैं. पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा है, एक टीवी शो में एंकर ने हारिस रऊफ को विराट कोहली का नाम लेकर जमकर ट्रोल किया जिसका वीडियो वायरल है.
टीम इंडिया के कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी पाकिस्तान में भी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. किंग विराट कोहली के चाहने वाले भी पाकिस्तान में बड़ी संख्या में हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने जब पाकिस्तान के हारिस रऊफ के खिलाफ वो दो करामाती छक्के जड़े थे, तब पूरी दुनिया हैरान थी. अब पाकिस्तान के एक टीवी शो में उन शॉट्स की तारीफ की गई, साथ ही हारिस रऊफ को ट्रोल भी किया गया. पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ एक टीवी शो में पहुंचे थे, जहां उनके साथ गेम खेला गया. हारिस की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उनसे शख्स की पहचान करने को कहा गया. होस्ट ने विराट कोहली की तस्वीर के बारे में जब बयान किया, तब कहा कि ये दुनिया में काफी फेमस हैं और रख-रख के देते हैं. आपको भी दो-तीन रखे हैं.
The moment he said "Rakh Rakh ke deta hai" pic.twitter.com/shVoRtGZwn
क्लिक करें: विराट कोहली के उन दो शॉट की कहानी, जो ‘बिकाऊ’ बने और इतिहास में दर्ज हो गए इस पर ऑडियंस ठहाके लगाती है, साथ ही हारिस रऊफ भी हंस देते हैं. जिसके बाद वह खुद ही कहते हैं कि वह विराट कोहली हैं. इस कार्यक्रम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में जो मैच हुआ था, उसमें विराट कोहली ने 82 रनों की कमाल की पारी खेली थी. इस पारी को सर्वश्रेष्ठ टी-20 पारी भी कहा जाता है, इसी दौरान विराट कोहली ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ पर दो लगातार छक्के जड़े थे. जिन्हें काफी अव्वल दर्जे का माना गया. हारिस रऊफ ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक शानदार प्लेयर हैं, जो शॉट उन्होंने उस दिन खेले वह यादगार थे. शायद वो खुद भी दोबारा कभी इस तरह के शॉट नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह दो शॉट काफी अलग थे और रोज़-रोज़ ऐसा खेलना मुश्किल है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







