
रईसी तो देखो... दोस्तों संग घूमने के लिए 16 साल के लड़के ने बुक किया पूरा प्लेन!
AajTak
लड़के के एक वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा है, जिसमें वो प्लेन से सफर करता नजर आ रहा है. उसने बहामास (Bahamas) जाने के लिए ये कॉमर्शियल प्लेन किराये पर लिया था. इसमें लड़के के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे. दूसरा कोई यात्री नहीं सवार था.
16 साल का एक लड़का सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वो एक कॉमर्शियल प्लेन बुक कर दोस्तों के साथ दूसरे देश घूमकर आया है. उसके दावे पर यूजर्स हैरान हैं. लड़के ने फ्लाइट का वीडियो भी टिकटॉक पर शेयर किया है, जिसमें वो चुनिंदा लोगों के साथ सफर करता हुआ नजर आ रहा है. उसने खुद को 'अमेरिका का सबसे अमीर बच्चा' बताया है.
द सन के मुताबिक, इस लड़के का नाम डोनाल्ड है. डोनाल्ड पेशे से एक यूट्यूबर है. उसने इंस्टाग्राम बायो पर डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उसके लाखों फॉलोअर्स हैं. अकेले इंस्टाग्राम पर उसे ढाई लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. यहां वो लग्जरी लाइफ स्टाइल की फोटोज शेयर करता रहता है.
लेकिन उसके एक वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा है, जिसमें वो प्लेन से सफर करता नजर आ रहा है. दरअसल, लॉस एंजिल्स में रहने वाले डोनाल्ड ने बहामास (Bahamas) जाने के लिए ये कॉमर्शियल प्लेन किराये पर लिया था. इसमें डोनाल्ड के साथ उनके दो दोस्त भी मौजूद थे. इस पर दूसरा कोई यात्री नहीं सवार था.
बकौल डोनाल्ड- मैंने बहामास जाने के लिए एक पूरा प्लेन किराए पर लिया. हम इमरजेंसी विंडो के पास बैठे थे. सफर काफी अच्छा रहा. हालांकि, डोनाल्ड के इस वीडियो के बाद यूजर्स ने कमेंट्स में सवालों की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने पूछा- इतना पैसा है तो एक प्लेन खरीद क्यों नहीं लेते. दूसरे ने कहा- सिर्फ एक दिन के सफर के लिए इतने पैसे खर्च करना कितना सही है?
तीसरे यूजर ने लिखा- आखिर, इस लड़के के पास इतना पैसा आया कहां से? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- लगता है बस वीडियो शूट के लिए ही फ्लाइट पर सवार हुआ होगा. अधिकांश ने उसके दावे की सच्चाई पर आशंका जताई.
हालांकि, डोनाल्ड का कहना है कि वो इस साल अब तक स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, इटली और फ्रांस जैसी जगहों पर घूमकर आ चुका है. वो आगे भी ऐसे टूर पर जाता रहेगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











