
ये कैसा कीट है...लोगों में पसरी दहशत, दैवीय चमत्कार मान शुरू की पूजा-अर्चना
AajTak
Valmiki Tiger Reserve: वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बैरिया कला गांव में एक अजीब कीट के दिखने से लोगों में डर और भ्रम का माहौल है. यह कीट गांव के एक बल्ब के पास आकर बैठ गया था. अब दैवीय चमत्कार मानते हुए लोगों ने इसकी पूजा करनी शुरू कर दी है.
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव में अजीब जंतु ने हलचल मचा दी है. लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन माता का चमत्कार समझ उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. रात के समय बल्ब की रोशनी में यह अनोखा कीट एक दीवार पर आकर बैठ गया था. जिसकी भी नजर पड़ी, उसे यह डरावनी आकृति लगी. जिसकी चर्चा पूरे गांव समेत आसपास के इलाके में फैल गई.
जिले के बगहा स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे बैरिया कला गांव का यह मामला है. जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण तमाम प्रकार के जीव जंतु रिहायशी इलाकों में दिखना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन यह तितली जैसी आकृति का अनोखा कीट था जो आकर में भी बहुत बड़ा दिख रहा था. लोग जमा होने लगे और अंततः नवरात्रि का पहला दिन होने के चलते धार्मिक भावनाओं से प्रभावित लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मान कर पूजा अर्चना शुरू कर दिया.
इसके बारे में वन विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश मौर्य ने बताया कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का कीट है, जो दुनिया में पाए जाने वाले कीटों में सबसे बड़ा होता है. यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है. इसको एटलस मॉथ (Atlas moth) के नाम से जाना जाता है. देखें Video:-
भारत में एटलस मॉथ झारखंड के पलामू में पाया जाता है. मूलतः विदेशों में बहुतायत में पाया जानेवाला कीट है. दिन के उजाले में यह बहुत कम दिखता है और यह रात्रि में ही निकलता है. साथ ही अक्सर बल्ब की रोशनी से आकर्षित होकर बल्ब के पास चला जाता है.
उन्होंने बताया इसका मादा आकार नर से काफी बड़ा होता है, जिसके पंख पर सर्प जैसी आकृति होती है. जब इसको खतरा महसूस होता है तो यह पंख फड़फड़ाते हुए अपनी बचाव में आवाज भी निकलता है. मादा एटलस मॉथ का पंख 24 सेंटीमीटर का होता है. पंख का फैलाव 15 से 17 सेंटीमीटर तक होता है. इसका जीवन दो-तीन सप्ताह का होता है. जीवन चक्र नर से निषेचित होने और अंडे देने के बाद प्यूपा से पूर्ण आकर में आने तक में 21 दिन का समय लगता है, और यह नर का इंतजार करती है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








