
यूपी: महिला टीचर का डांस वीडियो वायरल, क्लास में बच्चों से शूट करवाने का आरोप
AajTak
Teacher Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर का आपत्तिजनक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला टीचर साड़ी पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है. टीचर यूपी के बुलंदशहर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती है. फिलहाल, BSA ने जांच के आदेश दिए हैं.
यूपी के बुलंदशहर में सरकारी स्कूल की एक महिला टीचर (Woman Teacher Dance Video) का क्लास में रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि महिला टीचर छात्रों से रील बनवाती थी. वीडियोज में वो कभी डांस करती दिखाई देती है तो कभी कॉमेडी करती. फिलहाल, दूसरे टीचर्स की शिकायत पर बीएसए (BSA) ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
पूरा मामला बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील स्थित रिवाड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल का है. जहां पढ़ाने वाली प्रभा नेगी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इनमें वो क्लास के अंदर डांस, फनी एक्ट आदि करते नजर आ रही है. आरोप है कि प्रभा अक्सर ही क्लास में रील्स बनाती है और फिर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर देती है. वीडियो शूट करने का काम वो स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से करवाती है.
आरोप है कि प्रभा नेगी के कई रील आपत्तिजनक और उत्तेजक है. इसे लेकर स्कूल के दूसरे टीचर्स ने सीनियर्स से शिकायत की तो मामला बीएसए तक पहुंच गया. अब बीएसए ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है.
वायरल हो रहे वीडियो में टीचर को साड़ी में बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखाया गया है. एक अन्य वीडियो में वो फनी एक्ट करते नजर आ रही है. स्कूल के अंदर बच्चों से रील बनवाने वाली टीचर का मामला अब तूल पकड़ रहा है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए रील इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










