
यूपी: कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित मिलेगी जानकारी
AajTak
मुख्यमंत्री योगी ने अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि सभी निजी और सरकारी कोविड अस्पताल में एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए कि वह दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी उसके परिजनों को अवश्य दे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि कुछ अस्पतालों में अव्यवस्था की शिकायतें मिली हैं. इस बाबत उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक नियमित अंतराल पर भ्रमण करते रहें. सभी निजी और सरकारी कोविड अस्पताल में एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए कि वह दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी उसके परिजनों को अवश्य दे. यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू कराई जाए. आपदा की इस स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार होना चाहिए. गौरतलब है कि 3 मई को “इंडिया टुडे प्लस” ने “मरीज कोविड अस्पताल के भीतर, बाहर परिजन परेशान” शीर्षक से एक स्टोरी प्रकाशित की थी. जिसमें कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी न मिलने से परिजनों को हो रही दिक्क्तों को रेखांकित किया गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह अपनी टीम 9 की समीक्षा बैठक के दौरान इस प्रकरण को अधिकारियों के सामने रखा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भर्ती कोविड मरीजों की जानकारी परिजनों को मुहैया कराने के लिए एक व्यवस्था बनाने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड सम्बन्धी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली लागू की गई है. सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें. हॉस्पिटल के बाहर भी यह लोग भ्रमण करते रहें, लोगों की मदद करते रहें. हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सीधी नजर रखें. हर जरूरतमंद को सरकारी नीतियों के अनुरूप सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएं. इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. कोविड मरीजों के लिए शासन द्वारा तय डिस्चार्ज पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











