
यूपी के लड़के ने 15 साल की उम्र में किया कमाल, इस मामले में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, VIDEO
AajTak
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ये भी बताया कि चहल ने अपने रिश्तेदारों को जब ये खुशखबरी दी तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था. इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड बनाने का सबूत भी दिखाया.
इस लड़के ने महज 15 साल की उम्र में वो कर दिखाया है, जो शायद ही कोई लड़का कर सके. उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. इस लड़के का नाम सिदकदीप सिंह चहल है. उन्होंने मेल टीनेजर की कैटेगरी में सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने कभी अपने बाल नहीं कटवाए. जिसके कारण इनकी लंबाई 4 फीट और 9.5 इंच हो गई है. वो अपने बालों को हफ्ते में दो दिन धोते हैं. इसके बाद इन्हें सुखाने और कंघी करने में भी अच्छा खासा समय लगाते हैं. उनका कहना है, 'अगर मेरी मां मदद न करें, तो इसमें पूरा एक दिन भी लग जाता है.' गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, चहल एक सिख परिवार से हैं. वो अमूमन अपने बालों को बांधकर रखते हैं. फिर इसे पगड़ी से कवर करते हैं. उनके कई दोस्त भी सिख हैं. लेकिन किसी के भी बालों की लंबाई उनके बालों के जितनी नहीं है. वो कहते हैं कि परिवार के कई सदस्य इस बात पर हैरानी जताते हैं कि बालों की लंबाई आखिर कैसे इतनी ज्यादा बढ़ गई. उनका कहना है, 'मेरे कई रिश्तेदार इनकी लंबाई को देखकर हैरान थे.'
रिश्तेदारों को नहीं हुआ यकीन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ये भी बताया कि चहल ने जब अपने रिश्तेदारों को इस बारे में बताया, तो वो यकीन नहीं कर रहे थे. चहल कहते हैं, 'उन्हें लगा कि मैं उनकी टांग खिंचाई कर रहा हूं. इसलिए उन्हें सबूत ही दिखाना पड़ा.'
हालांकि चहल के लिए ये सब इतना भी आसान नहीं था. जब वो बचपन में अपने बाल सुखाया करते थे, तो उनके कई दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे. ये उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई बालों का मजाक उड़ाए. चहल ने तय किया था कि वो बड़े होने के बाद ही अपने बालों को कटवाएंगे. लेकिन अब वो अपने लंबे बालों को अपनी पहचान के तौर पर ऐसे ही रखेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










