
यूक्रेन में सालों से स्कूल नहीं गए बच्चे... अब जमीन के कई फीट नीचे बनाए जा रहे हैं ऐसे स्पेशल स्कूल!
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग में यूक्रेन के कई बच्चों से उनका स्कूल छिन गया. अब फिर से स्कूल खोले जा रहे हैं, लेकिन उनकी सूरत काफी अलग है.
रूस-यूक्रेन युद्ध ने वहां के बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर किया है, फरवरी 2022 में जब लड़ाई शुरू हुई थी तो यूक्रेन का एक स्कूल बंद करना पड़ गया था, जिस वजह से बच्चों की क्लासें केवल ऑनलाइन तक ही सीमित हो गई. अब तीन साल बाद मायकोलाइव शहर का यह स्कूल फिर से खोला गया है लेकिन अब ये स्कूल जमीन से लगभग 7 फीट नीचे शेल्टर के रूप में बनाया गया है, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें.
सालों से नहीं देखे बच्चों ने स्कूल
Mirror की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में 2022 के बाद से बच्चों ने ऑफलाइन स्कूल के दर्शन तक नहीं किए थे. यह स्कूल 2022 के बाद ही बंद हो गया था, जो कि इस हफ्ते शेल्टर के साथ शुरू कर दिया गया है. रूस के हमले के बाद पहली बार यूक्रेन के इस शहर में 53 छात्र वापस पढ़ने के लिए स्कूल लौटे. यहां UNICEF की फंडिंग की मदद से शेल्टर स्कूल बनाया गया है, यह स्कूल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमीन के 7 फीट नीचे बनाया गया है.
बच्चों ने बताया अपना दुख
16 साल की डारिया नाम की लड़की बताती है कि उसे अब ठीक से याद तक नहीं है कि युद्ध से पहले उसका स्कूल कैसा दिखता था. डारिया जो की 11वीं क्लास में पढ़ती है वो बताती है कि मुझे युद्ध से पहले की स्कूल लाइफ के बारे में कुछ भी याद नहीं है, मेरी लाइफ युद्ध से पहले और बाद के बीच बंट गई है, युद्ध के कारण उसके पास कोई भी खास यादें शेष नहीं रह गई है.
पहले कोरोना, फिर युद्ध ने रोकी पढ़ाई

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












