
युवराज सिंह की मां को ब्लैकमेल कर मांगे 40 लाख, आरोपी महिला 5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
AajTak
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिक्सर किंग युवराज की मां शबनम सिंह को धमकी मिली है. इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवराज की मां से 40 लाख रुपये की मांग की थी.
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिक्सर किंग युवराज की मां शबनम सिंह को धमकी मिली है. इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवराज की मां से 40 लाख रुपये की मांग की थी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
इस मामले में DLF फेज-1 थाने में FIR दर्ज की गई है. आरोपी महिला की पहचान हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी के रूप में हुई है. बताया गया है कि युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह हैं. उनके लिए इस आरोपी महिला हेमा को बतौर केयरटेकर रखा गया था. मगर 20 दिन में ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.
आरोपी महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि अपने बेटे जोरावर की देखरेख के लिए एक महिला मैनेजर/केअर टेकर को काम पर रखा था. मगर उसका व्यवहार और हरकतें ठीक ना होने के कारण उसे काम से हटा दिया था. काम से हटाने के बाद हेमा ने उनके परिवार और बेटे जोरावर को झूठे केस में फंसाने की धमकी थी. साथ ही इमेज खराब करने की धमकी देकर 40 लाख रुपयों की मांग भी की.
डिप्रेशन से जूझ रहे थे युवराज के भाई
आरोपी महिला को मंगलवार (25 जुलाई) को गिरफ्तार किया गया. डीएलएफ फेज-1 में युवराज का घर है. उनकी मां शबनम सिंह ने ही थाने में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2022 में युवराज के भाई जोरावर की केयरटेकर के तौर पर हेमा को काम पर रखा गया था. जोरावर बीते कई सालों से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहा है. शबनम ने बताया कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








