
मोबाइल यूज करना सिगरेट पीने के जैसा... इस देश ने तैयार किया लोगों को बचाने का मेगा प्लान
AajTak
स्पेन देश जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकता है, जल्द ही यहां स्मार्टफोन पर वॉर्निंग लेबल नजर आ सकता है. यह ठीक भारत में तंबाकू और सिगरेट पर लिखे जाने वाली चेतावनी की तरह होगा. इसको लेकर वहां एक्सपर्ट की टीम का गठन किया था और उन्होंने इसका सजेशन दिया है. स्पेन मोबाइल को बच्चों से दूर करने के लिए भी नया नियम लागू कर सकती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
यूरोप के देश स्पेन ने मोबाइल को लेकर एक बड़ा कदम उठाने का प्लान बनाया है. स्पेन में बिकने वाले मोबाइल के ऊपर जल्द ही वॉर्निंग लिखी नजर आएगी. इसमें फोन से होने वाले खतरों के बारे में बताया जाएगा. यह ठीक भारत में तंबाकू और सिगरेट की पैकिंग पर लिखे जाने वाली वॉर्निंग की तरह हो सकती है.
दरअसल, स्पेन की सरकार को एक्सपर्ट्स की एक कमेटी की तरफ से सलाह दी गई है कि उनके देश में स्मार्टफोन बेचने वाले ब्रांड को हेल्थ से संबंधित खतरों को लेबल किया जाना चाहिए. कमेटी ने डॉक्टर्स के लिए भी सुझाव दिया है. कमेटी ने कहा कि मरीजों के इलाज के दौरान उनके स्क्रीनटाइम को पूछे जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा ऐलान, इन स्मार्टफोन्स पर नहीं करेगा काम, तुरंत चेक करें
स्पेन एक नया नियम भी ला रहा है, जिसका मकसद बच्चों के मोबाइल यूज को कंट्रोल करना है. इस कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 50 सदस्यी कमेटी का गठन किया जा चुका है.
इस कमेटी ने 13 साल तक के बच्चों के लिए डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल को कंट्रोल करने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट में कमेटी ने कहा कि 3 साल तक बच्चों को कोई भी डिजिटल डिवाइस नहीं देना चाहिए.
इसके बाद 6 साल के बच्चे को तब डिवाइस देना चाहिए, जब उसे उसकी जरूरत हो. इसके बाद 6-12 साल के बच्चों को बिना इंटरनेट वाला फोन इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बच्चों को खेलकूद आदि की सलाह दी गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










