मोबाइल में नेटवर्क नहीं, 3-4 किमी पहाड़ चढ़कर ऑनलाइन एग्जाम दे रहे इस गांव के छात्र
AajTak
इस गांव के छात्रों ने पहाड़ी इलाके में एक अस्थायी तम्बू को परीक्षा हॉल बनाकर छात्रों ने एग्जाम दिया. घर से 3-4 किमी दूर एक छात्र संगठन ने पहाड़ी की चोटी घने जंगल के अंदर बांस, केले के पेड़ के पत्ते, तिरपाल का उपयोग करके ये परीक्षा हॉल बनाया था.
एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ मिजोरम के सियाहा जिले के एक दूरदराज गांव का नजारा कुछ अलग ही है. बुधवार को राज्य के मिजोरम के जेरोम के वबेइहरुपथाई, टी महनेई और नौ अन्य छात्र मिजोरम विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए थे. मिजोरम विश्वविद्यालय के तहत जेरोम के वबेइहरुपथाई और टी महनेई दोनों चौथे सेमेस्टर के छात्र हैं. जहां अन्य छात्र अपने घर से ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं मिजोरम के वन क्षेत्र के अंदर एक पहाड़ी की चोटी पर वबेइहरुपथाई और महनेई ऑनलाइन परीक्षा में पहाड़ की चोटी में जाकर परीक्षा में शामिल हुए. इस गांव के छात्रों ने पहाड़ी इलाके में एक अस्थायी तम्बू को परीक्षा हॉल बनाकर एग्जाम दिया. घर से 3-4 किमी दूर एक छात्र संगठन ने पहाड़ी की चोटी घने जंगल के अंदर बांस, केले के पेड़ के पत्ते, तिरपाल का उपयोग करके ये परीक्षा हॉल बनाया था.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











