
मैच जीतते ही घुटनों के बल बैठकर रोने लगा खिलाड़ी, मिले 8 करोड़ रुपये!
AajTak
MMA fighter became Millionaire: एक खिलाड़ी कभी 15 हजार रुपए के लिए फाइट किया करता था, लेकिन अब उसने 8 करोड़ रुपए की चैंपियनशिप जीती है. खिलाड़ी का कहना है कि पैसा आता और जाता रहेगा, पर इस बात की खुशी है कि मैनचेस्टर से MMA चैंपियन बनने वाले वह पहले शख्स हैं.
जो खिलाड़ी कभी 15 हजार रुपए के लिए रिंग में उतरकर फाइट करता था, उसने हाल में 8 करोड़ रुपए की चैंपियनशिप अपने नाम की. जीत के बाद खिलाड़ी के आंसू छलक पड़े और वह घुटनों के बल बैठकर रोने लगा. इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) खिलाड़ी का नाम है, ब्रेंडन लॉघेन. लोग, इस खिलाड़ी के जज्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं.
ब्रिटिश मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) खिलाड़ी ब्रेंडन लॉघेन (Brendan Loughnane) मैनचेस्टर के रहने वाले हैं. उन्होंने वतन वापसी पर मीडिया से अपनी जीत को लेकर बात की. बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए.
उन्होंने नवम्बर में '2022 पीएफएल फेदरवेट चैंपियनशिप' (2022 PFL Featherweight Championship) जीती थी. इसके तहत उन्हें 8 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की इनामी राशि मिली. न्यूयॉर्क में इस खिताबी मुकाबले में उन्होंने बुब्बा जेकिंस (Bubba Jenkins) को मात दी थी.
खास बात यह है कि सितंबर 2008 में ब्रेंडन महज 15 हजार रुपए के लिए फाइट किया करते थे. 32 साल के ब्रेंडन की जिंदगी उतनी आसान नहीं रही है, उन्हें कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिला है.
उन्हें अमेरिकी मिक्सड मार्शल आर्ट प्रमोशन कंपनी 'अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप' (UFC) ने डाना व्हाइट्स कंटेंडर सीरीज (Dana White's Contender Series) जीतने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया था.
हालिया जीत के बारे में ब्रेंडन ने डेली स्टार स्पोर्ट से बात की और कहा, 'एक शख्स हार के साथ, दूसरा करोड़ों रुपए जीतकर घर जा रहा है. मैच के दौरान बहुत दबाव था, लेकिन मैंने उससे बेहतरीन तरीके से डील किया और मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हुआ.'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












