
'मैं लड़की के शरीर में लड़का हूं', जेंडर चेंज कराएगी लड़की, बताया कैसा था घर वालों का रिएक्शन
AajTak
इस लड़की ने बताया कि इसने जब अपने माता पिता को अपने फैसले के बारे में बताया तो उन्होंने उसका पूरा साथ दिया. वो खुद काफी इमोशनल हो गई थी. अब उसका ट्रीटमेंट शुरू हो रहा है.
एक इंटरनेट स्टार कुछ साल पहले वायरल हुई थी. उसका अपनी मां की कार चलाते एक वीडियो 2014 में खूब देखा गया. लोगों को काफी पसंद आया था. वीडियो में दिखने वाली यही लड़की अब खुद को लड़का बता रही है. उसने कहा कि जल्द ही उसका जेंडर चेंज कराने का ट्रीटमेंट शुरू हो रहा है. उसने साथ निभाने के लिए अपने दोस्तों और माता पिता को शुक्रिया कहा है. उसका नाम ट्रिस्टान सिमंड्स है. अब उसने अपना नाम ट्रिस्टन बताया है. वो लड़कों जैसे कपड़े पहनने लगी है.
इंग्लैंड के हडर्सफील्ड में रहने वाली ट्रिस्टन ने अपने फॉलोअर्स को जिंदगी के इस बहुत बड़े बदलाव के बारे में बताया. यूट्यूब पर शेयर एक वीडियो में उसने कहा कि उसने सबसे पहले अपने माता पिता को एक चिट्ठी के जरिए साल 2021 में अपने फैसले के बारे में बताया था. उन्होंने इस फैसले का पूरी तरह समर्थन किया. अब वो अपने शरीर में मेल हार्मोन्स इंजेक्ट करवाएगी. अपनी इस यात्रा को शुरू करने से पहले उसने अपने फैंस को इसकी जानकारी दी.
TRANS JOURNEY UPDATES 🏳️⚧️🙌🏻 pic.twitter.com/Mbm2tJE4vS
ट्रींटमेंट को लेकर जताई खुशी
उसने बताया कि पहले वो अपने एग्स को फ्रीज कराने का सोच रही थी लेकिन ये प्रक्रिया काफी महंगी है. इसलिए हो सकता है कि उसका भविष्य में कोई बायोलॉजिकल बच्चा न हो. उसने कहा कि वो खुश रहने के लिए अपनी आगे की यात्रा के लिए काफी उत्साहित है. डॉक्टर को अगर ब्लड टेस्ट में सब ठीक लगा तो वो जल्द ही ट्रीटमेंट शुरू कर देंगे. उसने कहा कि उसे एक ट्रांस पुरुष के तौर पर सामने आने में गर्व महसूस हो रहा है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









