
‘मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा…’ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मां ने कह दी अपने दिल की बात
AajTak
महाराष्ट्र में 2,369 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए. इस मौके पर अजित पवार की मां आशा पवार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है बेटा राज्य का मुख्यमंत्री बने.
महाराष्ट्र में रविवार को 2359 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार द्वारा अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करने और भाजपा-शिवसेना सरकार से हाथ मिलाने के बाद राज्य में यह पहला चुनाव है. इस चुनाव को अजित पवार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है. वोटिंग के अजीत पवार की मां आशा पवार भी मतदान करने पहुंची.
वोट डालने के बाद, 84 वर्षीय आशा पवार ने मीडिया से बात की और इच्छा जताई कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनें. उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर अजित पवार के मुख्यमंत्री पद की चर्चा शुरू होने की संभावना है.
बेटे को सीएम बनते देखना चाहती हूं- आशा पवार
अजित पवार के सीएम बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर आशा देवी ने कहा,"बारामती में हर कोई उनसे प्यार करता है; हर कोई उनके बारे में बात करता है. साथ ही, एक मां होने के नाते, मुझे लगता है कि मेरे बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. मैं अभी 84 साल की हूं और दूसरों की तरह, मैं भी अपने रहते हुए अजित पवार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहूंगी. देखते हैं आगे क्या होता है. अब मैं यहां और क्या कह सकती हूं? बारामती में सभी लोग हमारे अपने लोग हैं, और हर कोई दादा (अजित पवार) से प्यार करता है.'
आपको बता दें कि राज्य में रविवार को 2,068 ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत सदस्यों के 2,950 पदों और सीधे निर्वाचित 130 सरपंच के पदों के लिए वोट डाले गए. इन पदों पर रिक्तियां अयोग्यता, मृत्यु, इस्तीफे आदि के कारण हुई थी. पंचायतों के चुनाव में पवार परिवार का गढ़ बारामती की काटेवाड़ी ग्राम पंचायत भी शामिल है.
आज घोषित होंगे पंचायत चुनाव के नतीजे

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






