
'मैंने जो देखा... उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता', दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा में घायल ASI
AajTak
Jahangirpuri violence: दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में घायल आठ पुलिसकर्मियों में शामिल एएसआई ने आजतक से बातचीत में पूरे घटनाक्रम को बताया है. उन्होंने बताया कि वे शुरुआत से शोभायात्रा में शामिल थे. बात बिगड़ने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी बातों को किसी ने नहीं सुना.
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में घायल ASI अरुण कुमार ने आजतक से बातचीत में पूरी घटना को बयां किया है. अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए अरुण कुमार ने कहा कि मुझे ईंट और पत्थरों से मारा गया जिसके चलते मेरे पैर और कंधे में चोट आई है. उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे.
ASI अरुण कुमार ने बताया कि मैं शुरू से ही शोभायात्रा में था. मैं अपने कुछ साथियों के साथ उस गाड़ी के पीछे ही थे जिसमें हनुमान जी की यात्रा निकाली जा रही थी. यात्रा जैसे ही कुशल चौक के पास पहुंची अचानक आगे से करीब एक से डेढ़ हजार की भीड़ आ गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और बहस होने लगी.
अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात कर उन्हें शांत करवाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं था. उन्होंने बताया कि सभी के हाथों में बोतलें, तलवार और चाकू थे. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रही बहस विवाद में बदल गई और थोड़ी देर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
एएसआई ने कहा कि शोभायात्रा में शामिल लोग अपनी-अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग रहे थे. इस बीच में दोनों पक्षों को हटाने की कोशिश भी कर रहा था. थोड़ी देर बाद उपद्रवी गाड़ियों को जलाने की कोशिश करने लगे. मैंने उन्हें मना किया लेकिन कोई भी मेरी बात मानने और सुनने को तैयार नहीं था.
मैंने जो देखा... उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता: एएसआई
एएसआई ने कहा कि थोड़ी देर बाद ही स्थितियां बदल गईं. चारों तरफ हाहाकार था. मैंने जो देखा... उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. उन्होंने बताया कि मैंने काफी कोशिश की कि गाड़ियों को जलने से बचाऊं, ताकि कम से कम आगजनी हो. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में शामिल लोगों में से अधिकतर स्थितियां बिगड़ने के बाद घटनास्थल से वापस जा चुके थे. मैं अपने कुछ साथियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहा और लोगों को बचाता रहा. इसी बीच उपद्रवियों ने मुझे ईंट और पत्थरों से मारा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










