
'मैंने जमीन पर घुटने टेक दिए, फिर...' IAS ने बताया- कैसे जीती 'बड़ी जंग'
AajTak
यूपीएससी की परीक्षा के लिए देश के लाखों युवा कई साल तक तैयारी करते हैं. लाखों की तादाद में युवा हर साल इस परीक्षा को देते भी हैं. इनका सपना IAS या IPS अफसर बनने का होता है. मगर बहुत कम ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं.
देश के लाखों युवाओं का सपना IAS अफसर बनना होता है. इसके लिए बड़ी तादाद में युवा हर साल संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा भी देते हैं, लेकिन बहुत कम ही इसे पास कर पाते हैं. यूपीएससी क्लियर करने के बाद क्या एक झटके में जिंदगी बदल जाती है? इसे पास करने वाले कितने संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल कर पाते हैं? इसी तरह के सवालों के जवाब IAS अफसर अस्वथी. एस ने दिए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि रिजल्ट वाले दिन वह कैसा महसूस कर रही थीं. अभी वह मांड्या की डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम कर रही हैं.
उन्होंने बताया, 'मुझे याद है, मैंने रिजल्ट आते ही सबसे पहले क्या किया था. मैंने जमीन पर घुटने टेक दिए और भगवान को शुक्रिया कहने लगी. मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हुए. हमें तब ढेर सारे फोन कॉल आने लगे. अगले दो दिन तक मोबाइल फोन, लैंडलाइन फोन बजते रहे. वो बेशक एक यादगार दिन था. मैं आज भी उन सबकी आभारी हूं, जिन्होंने मेरी मदद की और जो मेरी 2-3 साल की यात्रा में मेरे साथ खड़े रहे.'
रास्ते में कौन सी परेशानियां आईं?
अस्वथी. एस ने आगे बताया, 'ये बहुत मुश्किल चीज है, जब आप सिविल सर्विस परीक्षा देते हो और पहले प्रयास में पास नहीं कर पाते, तो आपको दोबारा परीक्षा देने के लिए पूरे साल इंतजार करना पड़ता है. और जब आप दूसरी बार, तीसरी बार, चौथी बार प्रयास कर रहे होते हैं, तो ये काफी थका देता है. और क्या होता है, पहले साल में आपमें उत्साह होता है. बहुत सारे लोग आपको प्रोत्साहित करते हैं. लेकिन जब आप पहली और दूसरी बार में सफल नहीं हो पाते, तो यही लोग एक-एक करके बोलने लगते हैं कि तुम दूसरे विकल्प क्यों नहीं देख लेते.'
तीसरे प्रयास में पास की परीक्षा

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









