
मुर्दाघर के फ्रीजर से नहीं निकल पाई दादी, डॉक्टरों की एक गलती की वजह से हुई मौत
AajTak
अस्पताल के मुर्दाघर के फ्रीजर में बंद एक दादी ने वहां से निकलने की काफी कोशिश की. अंत में ठंड की वजह से उनका पूरा शरीर अकड़ गया और उनकी मौत हो गई. ऐसे में सवाल ये उठता है कि महिला मुर्दाघर के फ्रीज में कैसे पहुंची? जानते हैं क्या है ये पूरी कहानी.
एक अस्पताल में मुर्दाघर के फ्रीज में एक महिला को गलती से बंद कर दिया गया. महिला की जब आंख खुली तो उसने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई. जमा देने वाली ठंड की वजह से उसकी अंदर ही मौत हो गई.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मारिया डी जीसस अरोयो नाम की एक महिला को लॉस एंजिल्स के बॉयल हाइट्स स्थित उनके घर में हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस दादी को मृत घोषित किए जाने के बाद मुर्दाघर के फ्रीजर में रख दिया गया. कुछ देर बाद महिला को होश आया और उसने फ्रीजर से निकलने की कोशिश की, लेकिन ठंड से वजह से उनकी मौत हो गई.
परिवार का दावा- जीवित रहते फ्रीजर में कर दिया था बंद उनके परिवार ने दावा किया कि उन्हें जीवित रहते हुए ही मुर्दाघर के फ्रीजर में रख दिया गया था.डॉक्टरों ने उनके शरीर को निर्जीव समझ एक बॉडी बैग में बंद करके फ्रीजर में रख दिया गया - लेकिन वह तब भी जीवित थीं.
मारिया डी जीसस अरोयो 26 जुलाई, 2010 को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित अपने बॉयल हाइट्स स्थित आवास पर हृदयाघात के बाद बेहोश हो गईं. उन्हें व्हाइट मेमोरियल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने के वक्त हुआ खुलासा कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, मारिया का शव अस्पताल के एक रेफ्रिजरेटेड शवगृह में रखा गया था. हालांकि, जब कई दिनों बाद अंतिम संस्कार गृह के कर्मचारी बैग लेने पहुंचे तो, उन्होंने पाया कि बैग आधा खुला था और महिला अंदर औंधे मुंह पड़ी थी. महिला की टूटी हुई थी और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था.
अस्पताल के खिलाफ परिवार की कानूनी कार्रवाई में दावा किया गया है कि 80 साल की महिला को जिंदा रहते ही मुर्दाघर के फ्रीजर में डाल दिया गया था और बाद में जमा देने वाले तापमान के कारण उसकी मौत हो गई.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











