
मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू, तीन दुकानों को नुकसान
AajTak
मुंबई के मलाड स्थित एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 11 लोग अंदर फंस गए. तुरंत दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. मॉल में फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला शॉपिंग सेंटर में अचानक से भीषण आग लग गई. इस कारण वहां 11 लोग फंस गए. घटना सुबुरबन मलाड (वेस्ट) की है. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक, जैन मंदिर रोड पर स्थित एक्मे शॉपिंग सेंटर में बुधवार शाम छह बजकर 50 मिनट पर अचानक से आग लग गई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और अन्य वाहन आग बुझाने के लिए मॉल के पास पहुंचे. आग पहली और दूसरी मंजिल में लगी थी.
सबसे पहले टारगेट था, मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना. पुलिस और दमकल विभाग के लोगों ने 4 महिलाओं सहित 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. फिर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मॉल में लगी आग को बुझाया गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. जब आग लगी थी, उस समय काफी लोग खुद ही मॉल से बाहर आ गए थे. बाकी फंसे लोगों को पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सही सलामत बाहर निकाल लिया. हालांकि, मॉल में स्थित तीन दुकानों में आग लगने से नुकसान हुआ है.
पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. उसकी जांच की जा रही है. शायद शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी हो.
हाल ही में मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक, 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के बाद जब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इमारत के अंदर जाकर सर्च किया तो 2 लोगों के शव मिले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










