
मां-बेटी ने की ऐसी हरकत एक घंटा देरी से उड़ा विमान, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
फ्लाइट टेक ऑफ होने से पहले मां-बेटी ने ऐसी हरकत कर दी, कि अन्य यात्री हैरान रह गए. क्रू मेंबर द्वारा दोनों को समझाया गया, लेकिन मां-बेटी किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी.
फ्लाइट टेक ऑफ होने से पहले मां-बेटी ने ऐसी हरकत कर दी, कि अन्य यात्री हैरान रह गए. क्रू मेंबर द्वारा दोनों को समझाया गया, लेकिन मां-बेटी किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी. सीट बदलने की जिद पर अड़ीं मां-बेटी की वजह से फ्लाइट एक घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ी रही. इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. (फोटो/official_norcal_mom) ये पूरी घटना साउथवेस्ट एयरलाइंस की है. कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो हवाई अड्डे से मां-बेटी सफर करने के लिए विमान में सवार हुईं. दोनों ही विमान में देरी से आईं, इसके बाद वे अन्य यात्रियों से सीट छोड़ने की मांग करने लगीं. जब कोई भी यात्री अपनी सीट छोड़ने के लिए राजी नहीं हुआ, तो मां-बेटी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. (फोटो/official_norcal_mom) बेवसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मां-बेटी ने यात्रियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वे दोनों यात्रियों को धमकाने लगीं. इस दौरान विमान सवार किसी यात्री ने इन मां-बेटी का वीडियो बना लिया. ये वीडियो एली नाम की यूजर ने टिकटॉक अकाउंट पर पोस्ट की. (फोटो/official_norcal_mom)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












