
मां ने 16 साल की बेटी का 8 बार 'एग डोनेट' कराया, सौतेले पिता पर रेप का आरोप
AajTak
इरोड में 16 साल की नाबालिग से जबरन एग डोनेट करवाने वाली मां सहित 3 लोगों को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि सौतेला पिता नाबालिग से पिछले पांच सालों में कई बार रेप कर चुका है.
तमिलनाडु के इरोड में स्थित प्राइवेट फर्टिलिटी क्लीनिक में 16 साल की नाबालिग लड़की को एक बार नहीं बल्कि आठ बार अंडाणु दान (एग डोनेशन) करने के लिए मजबूर किया गया. लड़की को ऐसा करने पर मजबूर करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़िता की मां है. अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने जांच में पाया कि नाबालिग से पांच सालों में सौतेले पिता ने कई बार रेप किया.
एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता की मां अपने पहले पति से अलग हो चुकी है. फिर उसने किसी और से शादी की. नाबालिग भी इनके साथ रहती थी. पीड़िता के साथ ये दोनों मारपीट करते थे. उसे जबरदस्ती एग डोनेशन के लिए मजबूर करते थे. सौतेला पिता एक अन्य महिला के साथ मिलकर नाबालिग से प्राइवेट फर्टिलिटी क्लीनिक में एग डोनेट करवाता था.
दूसरी आरोपी महिला ने ही नाबालिग का नकली आधार कार्ड बनाया था और पांच हजार का कमीशन लिया था. वहीं, आरोपी मां ने 20 हजार रुपए में बेटी के अंडे बेचे थे. पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट, IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (ii) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
मामले में नाबालिग की 33 वर्षीय मां, उसका 40 वर्षीय सौतेला पिता और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है. तीनों सेलम सेंट्रल जेल में बंद हैं. मामले का खुलासा तब हुआ, जब मां और सौतेले पिता की प्रताड़ना से तंग होकर नाबालिग मई महीने में भाग कर अपने रिश्तेदार के घर सेलम गई और उन्हें आपबीती सुनाई.
पुलिस ने मुताबिक, इस बीच लड़की की मां और दो अन्य लोग सेलम आए. वे लड़की को धमकाकर वापस इरोड ले गए. लड़की के रिश्तेदारों ने इरोड साउथ पुलिस स्टेशन में आरोपी मां और दो अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
इस मामले की जांच कर रही चिकित्सा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की छह सदस्यीय टीम ने पाया कि पिछले पांच सालों में लड़की को अपना अंडा विभिन्न फर्टिलिटी सेंटर में बेचने के लिए मजबूर किया गया. चिकित्सा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक ए. विश्वनाथन के नेतृत्व वाली टीम ने छह जून को नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










