
मां ने हाथ से छीना मोबाइल... गुस्से में छोटे बच्चे ने दे मारा बैट! वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा मोबाइल के लिए अपनी मां पर हमला करता दिख रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर बहस छेड़ रहा है कि मोबाइल बच्चों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चा मोबाइल के लिए अपनी मां पर बैट से हमला करता दिख रहा है. इस वीडियो से इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि मोबाइल किस हद तक बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अब तक सैकड़ों लोग अपने हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं.
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा स्कूल यूनिफार्म में पलंग पर बैठकर मोबाइल चला रहा है. वहीं पास में ही टीवी खुली हुई है, लेकिन बच्चा मोबाइल पर कोई गेम खेलने में बिजी है. यहां तक की उसने अपना स्कूल ड्रेस तक नहीं बदला है. तभी उसकी मां कमरे में आती है और उससे मोबाइल फोन छीन लेती है.
मोबाइल फोन छीनकर मां अपने खाने की प्लेट लेकर नीचे बैठ जाती है और टीवी देखने लगती है. इसके बाद बच्चा कुछ देर तक उसी तरह पलंग पर बैठा रहता है और अपनी मां को देखने लगता है. इसके बाद वह उठकर बाहर जाता है और एक बल्ला लेकर अंदर आता है. खाना खा रही मां को वह पीछे से सिर पर बैट दे मारता है.
मां तुरंत फर्श पर ही गिर जाती है और बच्चा मोबाइल लेकर फिर से गेम खेलने में जुट जाता है. अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं. कुछ लोग इस वीडियो को काफी पुराना बता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट करके इसे रीयल लाइफ की घटना बताई है. कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो है. इसके पीछे लोगों ने कई तरह के कारण भी बताएं.
इन सब बहस के बीच एक बात कॉमन है कि वीडियो पुराना है, वास्तविक है या स्क्रिप्टेड है, लेकिन इस वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि किसी बच्चे के लिए मोबाइल किस हद तक खतरनाक हो सकता है. इंटरनेट पर वीडियो के फेक और वास्तविक होने को लेकर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











