
महिला को पानी से है भयंकर एलर्जी, छूते ही होता है बुरा हाल, बताया कैसे चलती है जिंदगी
AajTak
एबी नाम की इस महिला को जीने के लिए सबसे जरूरी चीज पानी से ही एलर्जी है. अब उसने ट्रूलीज़ बॉर्न डिफरेंट सीरीज़ में अपने डेली स्ट्रगल के बारे में बताया है. ये हैरान कर देने वाला है.
अक्सर लोगों को खाने पीने की किसी खास चीज से या फिर धूल- मिट्टी से एलर्जी होती है.ऐसे में लोग किसी भी रिएक्शन से बचने के लिए ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन कुछ चीजें जीने के जरूरी होती हैं और उनसे किसी भी हाल में दूरी नहीं बनाई जा सकती. हाल में एक महिला को जब अपनी एलर्जी का पता चला तो उसकी मुसीबतें बहुत बढ़ गईं.
पानी को छूते ही होता है ऐसा हाल
दरअसल, एबी नाम की इस महिला को जीने के लिए सबसे जरूरी चीज पानी से ही एलर्जी है. ट्रूलीज़ बॉर्न डिफरेंट सीरीज़ में एबी की कहनी दिखाई गई. उन्होंने खास हेल्थ कंडीशन एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया (पानी से एलर्जी) के साथ अपने डेली स्ट्रगल को शेयर किया है. ये एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण पानी के संपर्क में आने पर उनकी त्वचा पर दर्दनाक पित्ती फूटने लगती है.
'क्या तुम कभी नहीं नहाती?'
इस असामान्य एलर्जी में पानी के टच में आते ही पीड़ित को सूजन, खुजली और जलन होती है. यह एक दुर्लभ बीमारी बन जाती है और दुनिया भर में इसके कुछ ही ज्ञात मामले हैं. पानी के संपर्क में आने के कुछ ही मिनटों के भीतर लक्षण दिखने लगते हैं. अपनी अनोखे हेल्थ चैलेंज के बारे में कहा कि उससे लगातार पूछा जाता है- क्या तुम कभी नहीं नहाती? , तुम कैसे नहाती हो?
एबी ने कहा कि वे दर्द के बावजूद, एक नॉर्मल हाइजीन रूटीन बनाए रखती हैं. उन्होंने कहा- 'मैं उन्हें बताती हूं कि मैं सभी लोगों की तरह नहा सकती हूं. मैं बस हफ्ते में एक बार नहाती हूं और कम से कम समय में नहाकर निकल जाती हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










