
महिला एक साथ बनी 5 बेटियों की मां, अपने दम पर कर रहीं पालन-पोषण...देखें VIRAL वीडियो!
AajTak
डिवीना नाम की महिला की पहले से एक बेटी थी, बाद में एक साथ पांच बेटियों का जन्म हुआ. ऐसे में 6 बेटियों का पालन-पोषण करना उनके लिए चैलेंज हो गया. स्कूल की फीस जमा ना करने की वजह से उनकी बेटियों को वापस घर भेज दिया गया. अपनी बेटियों को डिवीना अपने दम पर पाल रही हैं.
महिला ने 5 बेटियों को एक साथ जन्म दिया, वह इन बेटियों को अकेले ही पाल रही हैं. महिला ने एक वीडियो में अपनी प्रेग्नेंसी, बच्चियों के जन्म और संघर्ष की कहानी शेयर की. इन पांचों बच्चियों ने हाल में अपना छठा जन्मदिन मनाया है.
डिवीना नियांगरिसा 6 बेटियों की मां हैं. सबसे बड़ी बेटी का जन्म 10 साल पहले हुआ. वहीं अन्य पांच बेटियों का जन्म बाद में एक साथ हुआ. डिवीना ने बच्चियों के पालन-पोषण की इमोशनल आपबीती Afrimax English से शेयर की. डिवीना ने कहा कि जब पांच बेटियों का एक साथ जन्म हुआ तो कई लोगों ने कहा कि ये जिंदा नहीं रह पाएंगी.
डिवीना ने कहा कि पांच बेटियों की प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. पांचों बेटियां प्री-मैच्योर पैदा हुईं और तीन महीनों तक ICU में भर्ती थीं. उनकी बेटियां सामान्य आकार की तुलना में छोटी थीं, सबसे ज्यादा वजनदार बेटी डेढ़ किलो की थी.
डिवीना ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी बेटियों को देखने जाती थीं. कई बार तो अस्पताल से कॉल रात के समय आती थी, ऐसे में वह डर जाती थीं. वह फोन पर ही अस्पताल वालों से कई सवाल कर लेती थीं कि आखिर क्या हुआ है, सब बेटियांं ठीक तो हैं, क्या कोई बेटी मर तो नहीं गई?
डिवीना ने कहा कि जिन तीन महीने उनकी बेटियां भर्ती रहीं, वह समय उनके लिए बेहद डरावना रहा. पांचों बच्चों को ब्रेस्टफ्रीड कराना भी मुश्किल काम था. वह सभी को समुचित फीड नहीं करवा पाती थीं. जब 5 बच्चियां 6 महीने की हुईं तो उन्होंने सभी को दलिया देना शुरू कर दिया, पीने के लिए गाय का दूध देती थीं. बेटियां जब नौ महीने की हुईं तो उन्होंने खाना देना शुरू कर दिया था, इससे उनकी ग्रोथ भी तेजी से हुई.
पांचों बच्चियों के पालन-पोषण में क्या दिक्कतें आईं? डिवीना ने कहा, फर्ज करिए अगर एक बच्ची को सुबह बुखार है तो शाम आते-आते दो और बेटियों को बुखार आ जाएगा. अगले दिन तक पांचों बुखार की चपेट में होंगी. ऐसे में देखभाल में भी दिक्कत आती है. डिवीना ने कहा कि बच्चों को स्कूल फीस जुटाना भी मशक्कत भरा काम है. एकबार तो स्कूल ने फीस जमा ना करने की वजह से वापस कर दिया था. पेशे से टीचर डिवीना होम ट्यूशन देती हैं, इससे उनकी आय होती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











