
महाराष्ट्र: 20 दिन की बीमार बेटी की हत्या करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक महिला को 20 दिन की बीमार बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल ग्रामीण अस्पताल ने बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था, लेकिन जब वो उसको लेकर वहां पहुंची तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम से पता चला कि नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी.
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक महिला का बेरहम चेहरा सामने आया है. जब डॉक्टर्स ने महिला की बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया तो उसने कथित तौर पर अपनी 20 दिन की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने मामा के साथ बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थी, जिसे डॉक्टर्स ने रेफर कर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला वाडी आदमपुर गांव की रहने वाली थी. 26 वर्षीय महिला अपने मामा के साथ बेटी के इलाज के लिए तेलहरा ग्रामीण अस्पताल आई थी. डॉक्टर्स ने आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. हालांकि जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया और बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी.
महिला को 2 दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया. मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. सहायक पुलिस निरीक्षक दयानोबा फड़ ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










