
महाराष्ट्र: सरकारी नौकरी के ऑनलाइन एग्जाम में चीटिंग का गजब मामला, सुबह 5:30 बजे...
AajTak
महाराष्ट्र के जल संसाधन विभाग में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, सर्वेयर, लोअर क्लर्क, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जियोलॉजी समेत ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर कुल 4497 रिक्तियों भरी जानी हैं. भर्ती परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश का मालमा सामने आया है.
जल संसाधन विभाग के ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करने की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोपी अभ्यर्थी ने परीक्षा शुरू होने से पहले एग्जाम सेंटर पर जाकर क्लास रूप में अपना मोबाइल फोन छुपा दिया था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही मोबाइल फोन पकड़ा गया. छात्र के खिलाफ अंबाजोगाई शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल, महाराष्ट्र के जल संसाधन विभाग में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, सर्वेयर, लोअर क्लर्क, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जियोलॉजी समेत ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर कुल 4497 रिक्तियों भरी जानी हैं. आवेदन प्रक्रिया 03 से 24 नवंबर 2023 तक चली थी. इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. योगेश्वरी कॉलेज के कंप्यूटर लैब को भी परीक्षा केंद्रों में शामिल था.
बीते रविवार योगेश्वरी कॉलेज के कंप्यूटर लैब परीक्षा केंद्र पर सुबह 09 बजे परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले किसी ने एग्जाम रूप में एक कंप्यूटर के पीछे अपना मोबाइल फोन चिपका दिया. थोड़ी देर बाद ही एक छात्र ने देखा कि एक कंप्यूटर के पीछे लगातार कुछ वाइब्रेट हो रहा है जिसमें से एक मैसेज टोन बज रही थी. छात्र ने तुरंत इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग के माध्यम से आए सुपरवाइजर चेतन ठाकरे को दी. जब ठाकरे ने प्रायोगिक विद्यालय के सहायक शुभम गुंडीबा रोडे, महेश कृष्णा, पर्यवेक्षक सूर्यकांत देशपांडे को साथ लेकर निरीक्षण किया तो कंप्यूटर के पीछे एक मोबाइल फोन फंसा हुआ मिला.
उस वक्त तक मोबाइल फोन के बारे में किसी को पता नहीं था, इसलिए ठाकरे ने लैब में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सुबह 5:30 बजे के आसपास, यशवंत हेमंत कदम (उम्र 21, निवासी लिंबागनेश जिला बीड) को खिड़की से हाथ डालते और मोबाइल फोन को छूते देखा गया.
बाद में चेतन ठाकुर की ओर से दायर अभियोजन में बताया गया है कि जब यशवंत कदम की तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल फोन से छेड़छाड़ की थी. उक्त शिकायत के आधार पर अंबाजोगाई शहर पुलिस स्टेशन में यशवंत कदम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








