
मरीज बनकर डॉक्टर को किया कॉल, QR कोड मांगकर लगाया 2.5 लाख का चूना, UPI यूजर्स ना करें ये गलती
AajTak
उत्तर प्रदेश से साइबर ठगी का नया केस सामने आया है, जहां ठगों ने एक डॉक्टर को शिकार बनाया है. ठगों ने मरीज बनकर एक डॉक्टर को कॉल किया. इसके बाद तबियत खराब होने का बहाना बनाया और दवाई लिखने को कहा. आखिर में डॉक्टर का बैंक खाता खाली कर दिया.
साइबर ठगी का एक अनोखा केस सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से एक डॉक्टर को शिकार बना लिया. विक्टिम डॉक्टर के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी हुई है. इसको लेकर उन्होंने कंप्लेंट भी दर्ज कराई है. ये जानकारी पुलिस ने PTI को दी.
पुलिस ने बताया है कि 8 सितंबर को डॉक्टर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. डॉक्टर उत्तर प्रदेश के शाहपुर में रहते हैं. डॉक्टर के पास कॉल करने वाले ने खुद को मरीज बताया और उनकी सलाह मांगी. इसके बाद डॉक्टर ने फोन कॉल पर ही उनकी मदद की.
UPI QR Code भेजा
इसके बाद फेक मरीज ने डॉक्टर को थैंक्यू कहा. साथ ही UPI के जरिए पेमेंट करने को कहा. फिर फेक मरीज ने डॉक्टर से QR Code मांगा. डॉक्टर ने क्यूआर कोड को WhatsApp की मदद से शेयर कर दिया.
PNB बैंक खाते से उड़ा लिए रुपये
कुछ ही समय के बाद डॉक्टर के पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट से 2,48,687 रुपये कट गए. इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेसन में कंप्लेंट दर्ज कराई. पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ दर्ज कर ली है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











