
मरीज की मौत के बाद कैसा महसूस होता है, डॉक्टर ने वीडियो शेयर कर बताई आपबीती
AajTak
डॉक्टरों को अक्सर फरिश्ता कहा जाता है, क्योंकि वे इंसान की जान और सेहत की हिफाजत करते हैं. लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी कोई मरीज नहीं बचता, तो डॉक्टर के दिल पर क्या बीतती है? टेनेसी के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिमित्री यारानोव की एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट इसी सवाल का जवाब तलाशती है.
डॉक्टरों को अक्सर फरिश्ता कहा जाता है, क्योंकि वे इंसान की जान और सेहत की हिफाजत करते हैं. लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी कोई मरीज नहीं बचता, तो डॉक्टर के दिल पर क्या बीतती है? टेनेसी के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिमित्री यारानोव की एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट इसी सवाल का जवाब तलाशती है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस छोटे लेकिन प्रभावशाली वीडियो में डॉक्टर यारानोव दुख में डूबे खामोश खड़े नजर आते हैं. बैकग्राउंड में सैड म्यूजिक बज रहा है और स्क्रीन पर लिखा है मरीज को खोने के बाद क्या होता है. इसके लिए कोई तैयार नहीं होता.
वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में डॉक्टर यारानोव ने लिखा कि मैं रोता हूं. मैं खुद को दोष देता हूं. मैं उस नुकसान को ढोता हूं. सच कहूं तो मुझे इस बात को जोर से कहने में 16 साल लग गए. मैं उस कमरे से बाहर निकलता हूं, नर्स को चुपचाप सिर हिलाकर इशारा करता हूं और फिर अगले कमरे में चला जाता हूं.जैसे मैंने अभी किसी को खोया ही नहीं, जिसे बचाने के लिए मैं लड़ रहा था, लेकिन बाद में, जब कोई नहीं देख रहा होता, मैं टूट जाता हूं.अपनी कार में, कॉल रूम में, कभी-कभी स्टोर रूम में.
देखें वायरल वीडियो
क्या मैं अब भी अच्छा डॉक्टर हूं?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











