
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद से केंद्र सरकार पर बोला हमला, फंड देने में भेदभाव का लगाया आरोप
AajTak
प. बंगाल के मुर्शिदाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. CM ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल को केंद्रीय धन उपलब्ध कराने में भेदभाव कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य सरकारों को धन मिल रहा है, लेकिन उन्होंने बंगाल के लिए धन भेजना बंद कर दिया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मुर्शिदाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल को केंद्रीय धन उपलब्ध कराने में भेदभाव कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य सरकारों को धन मिल रहा है, लेकिन उन्होंने बंगाल के लिए धन भेजना बंद कर दिया है.
ममता ने कहा, 'केंद्र सरकार ने अचानक से हर फंड बंद कर दिया है. उन्होंने 100 दिन के लिए पैसा भी रोक रखा है. अन्य राज्यों को मिल रहा है. उनके राज्यों को पैसे मिल रहे हैं. यह भेदभाव क्यों. कानून एक दूसरे से भेदभाव नहीं कर सकता है. बंगाल को क्यों नहीं मिलेगा.
ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए कि बंगाल दुर्गा पूजा करता है, काली पूजा करता है, बंगाल मकर संक्रांति मनाता है, बंगाल ईद मुबारक मनाता है और हम हर धार्मिक त्योहार मनाते हैं. क्या यह हमारा अपराध है? हमें लगता है कि हम जब तक जिएंगे तब तक ऐसे ही करेंगे और हमारे बाद आने वाले लोग भी इसे देखेंगे.
अस्पतालों को दी लाइसेंस रद्द करने की धमकी
इस दौरान ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य साथी कार्ड स्वीकार नहीं करने वाले अस्पतालों का लाइसेंस रद्द करने की भी धमकी दी. उन्होंने कहा, 'मैं डीएम से कहूंगी कि हमें इस बारे में सूचित करें और यदि आवश्यक हो तो स्वस्थ साथी योजना के तहत सुविधाएं प्रदान नहीं करने पर कुछ लाइसेंस रद्द करें. यह एक सरकारी चिकित्सा बीमा कार्ड है.
केंद्रीय टीमों के बंगाल दौरे पर उठाए सवाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










