
मदर्स डे स्पेशल: कोरोना टाइम में मां को बनाएं फाइनेंशियली सिक्योर, ये तोहफे देकर करें सेलिब्रेट!
AajTak
मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल फील कराने का दिन होता है, सेलिब्रेट करने का दिन होता है. देश में अभी कोरोना के वजह से जो हालात हैं, वैसे समय में घर से बाहर जाकर सेलिब्रेट करने से बेहतर है कि आप अपनी मां को ये फाइनेंशियल गिफ्ट दें ताकि जरूरत पड़ने पर ये उसे स्ट्रॉन्ग महसूस कराएं...
बच्चों को बड़ा करते वक्त एक मां को बहुत सारे सेक्रिफाइस करने पड़ते हैं. इसलिए अब जब आप कमाने लगे हैं और मां को फाइनेंशियल गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो सबसे बढ़िया ऑप्शन है कि आप अपनी मां के नाम से एक ऐसा फंड बनाएं जिससे वो अपने शौक पूरा कर सके, उसे अपने लिए कैसे भी खर्च कर सके. इसके लिए आप चाहें तो एक एकाउंट खोल सकते हैं और उसमें हर महीने कुछ-कुछ रकम डाल सकते हैं. (Photos : File/Getty Images) यदि आपकी मां वर्किंग हैं, रिटायर हो चुकी हैं या रिटायर होने वाली हैं या आपकी मां ने भी रोज के खर्चों में से अपने बुढ़ापे के लिए बचत की है तो आप उन्हें म्यूचुअल फंड का सुझाव दे सकते हैं या खुद उनके नाम पर कोई म्यूचुअल फंड स्कीम या एसआईपी कराकर गिफ्ट दे सकते हैं. ये आपकी मां की बचत पर अच्छी ग्रोथ देने का काम करेगी और उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाएगी. क्योंकि आम तौर पर हमारे घरों में मां सोना, एफडी, आरडी या सरकारी बांड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों पर ज्यादा भरोसा करती हैं. कोरोना टाइम में हमारा अधिकतर समय घरों में बीत रहा है. हमारे लगभग सारे काम ऑनलाइन होने लगे हैं. घर के राशन से लेकर बैंकिंग के काम तक सभी ऑनलाइन हो रहे हैं. ऐसे में आप मदर्स डे के मौके पर मां को ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में अवेयर करके भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं. आप अपनी मां को फाइनेंशियल फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े खतरे के बारे में बता कर उन्हें फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










