
भारत में ₹3.2 लाख करोड़ निवेश करेगा जापान, PM किशिदा की यात्रा से इंडिया को क्या मिला, जानिए
AajTak
Fumio Kishida India Visit: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा के दौरान निवेश से जुड़े अहम ऐलान हुए. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई करार पर हस्ताक्षर किए गए.
Fumio Kishida India Visit: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जापान अगले पांच साल में भारत में 5 लाख करोड़ येन (करीब 3.2 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगा. किशिदा से मुलाकात के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश सुरक्षित, विश्वसनीय, अनुमानित और स्थिर एनर्जी सप्लाई की अहमियत को समझते हैं. पीएम मोदी ने कहा, "सतत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य हासिल करना और जलवायु परिवर्तन से निपटना अहम है."
दोनों देशों के बीच हुए 6 समझौते
दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए छह करार पर हस्ताक्षर किए. इसके अलावा दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक पार्टनरशिप का भी गठन किया.
किशिदा ने कही ये बात
जापान के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान ने भारत में अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ येन (3.2 लाख करोड़ रुपये) के निवेश का लक्ष्य रखा है. उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देश अपने को-ऑपरेशन को और मजबूत करेंगे.
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को लेकर भी किशिदा ने रखे विचार किशिदा ने बताया कि पीएम मोदी के साथ बैठक में यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा हुई. उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले को गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय नियमों पर असर पड़ा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










