भारत में शुरू हुआ Google Pixel 8 का प्रोडक्शन, क्या सस्ता होगा स्मार्टफोन?
AajTak
Made in India Google Pixel 8: ऐपल की राह पर चलते हुए अब Google ने भी भारत में अपने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है. कंपनी के Pixel 8 का प्रोडक्शन भारत में शुरू हुआ है. कंपनी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. ब्रांड जल्द ही Made in India फोन्स को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करना शुरू करेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple के बाद अब Google ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने भारतीय बाजार में Pixel 8 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है. कंपनी ने पिछले साल Google For India इवेंट में इसका ऐलान किया था. अब कंपनी ने अपने फोन का प्रोडक्शन शुरू किया है.
कंपनी भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में अपने नए Pixel स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी अपना नया फोल्डिंग फोन भी लॉन्च करेगी. ये पहला मौका होगा, जब Google भारतीय बाजार में फोल्डिंग फोन लॉन्च करेगी.
गूगल ने ऐलान किया है कि उनके पहले मेड इन इंडिया Google Pixel 8 स्मार्टफोन के साथ ही भारत में इनकी प्रोडक्शन लाइन शुरू हो गई है. टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी शुक्रिया अदा किया है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 Pro XL की कीमत और फीचर्स लीक, मिलेगा 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
इससे पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि Pixel 8 का प्रोडक्शन इस साल की दूसरी तिमाही में शुरू होगी. भारत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. इससे पहले ऐपल ने भी भारत में अपना प्रोडक्शन शुरू किया था. कंपनी अब अपने लेटेस्ट फोन्स को भी भारत में मैन्युफैक्चर कर रही है.
वहीं Google के प्रोडक्शन शुरू करने से ये भी साफ हो गया है कि कंपनी भारतीय मार्केट को लेकर क्या सोच रही है. गूगल ने अपने लोकल मैन्युफैक्चर्र की जानकारी अभी नहीं दी है. हाल में ही कंपनी ने ऑफलाइन मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए रिलायंस डिजिटल स्टोर और क्रोमा के साथ पार्टनरशिप की है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












