
Surya Gochar 2026: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, 13 फरवरी से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
सूर्य 13 फरवरी को मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष अनुसार यह गोचर चार राशियों के लिए शुभ रहेगा. इस राशइ परिवर्तन के बाद चार राशियों में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. इनके प्रयास सफल होंगे और करियर-कारोबार में उन्नति के द्वार खुलेंगे.
Sun Transit In Aquarius 2026: ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस वक्त सूर्य मकर राशि में बैठे हैं और आने वाली 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंभ राशि में सूर्य का गोचर चार राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाला है. इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर भरपूर लाभ मिलेगा. जातकों के प्रयास सफल होंगे. करियर-कारोबार में उन्नति होगी. आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
मेष राशि यह सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है. सूर्य आपकी राशि के आय और लाभ के भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे आपको धनधान्य के मोर्चे पर खूब लाभ मिलेगा. पुराने निवेश से मुनाफा होगा. आय के नए स्रोत भी उत्पन्न हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं पर काम करेगा, जो आगे चलकर उन्हें लाभ देंगे
कर्क राशि यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी लाभकारी दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपके सुस्त पड़े कार्यों में गति आएगी. धन के साथ-साथ पारिवारिक स्थिति भी बेहतर होगी. खर्चे कम होने से बजट संतुलित रहेगा. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं. संतान पक्ष भी उत्तम रहने वाला है. संतान की उपलब्धियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा.
धनु राशि सूर्य आपकी राशइ के साहस और पराक्रम के भाव में प्रवेश करने वाले हैं. इससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी और कार्यक्षमता में सुधार होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय किसी गोल्डन पीरियड जैसा रहने वाला है. रोजमर्रा की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे. आपको भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
कुंभ राशि यह गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में होने वाला है, जिससे आपको विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे. आमदनी, कमाई में इजाफा होगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतर होगा, जबकि अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. इस दौरान किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










