
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy M32, लाइव हुआ सपोर्ट पेज
AajTak
Samsung Galaxy M32 को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. क्योंकि, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इसके सपोर्ट पेज को स्पॉट किया गया है. हालांकि, वेबपेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
Samsung Galaxy M32 को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. क्योंकि, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इसके सपोर्ट पेज को स्पॉट किया गया है. हालांकि, वेबपेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, इससे ये हिंट मिला है कि Galaxy M32 को देश में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. Samsung Galaxy M32 को देश में Galaxy M31s के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा. Galaxy M32 सपोर्ट पेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए मॉडल नंबर SM-M325F/DS मेंशन किया गया है. इस अपकमिंग फोन को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था और इसे ब्ल्टूथ स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप (SIG) से सर्टिफिकेशन भी मिला था. Samsung Galaxy M32 के लिए सपोर्ट पेज को सबसे पहले मायस्मार्टप्राइस द्वारा स्पॉट किया गया था. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए मॉडल नंबर SM-M325F/DS रखा गया है. यहां DS का मतलब डुअल सिम है. इसे BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था. ऐसे में भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना और बढ़ जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












