
'भारत चांद पर है और हमारे बच्चे गटर में...', संसद में चीख-चीखकर बोला पाकिस्तानी नेता
AajTak
पाकिस्तानी नेता का संसद में दिया ये भाषण खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो भारत के चंद्रयान-3 मिशन की तारीफ करने लगते हैं. साथ ही वो कराची में मौजूद दिक्कतों के बारे में बताते हैं.
पाकिस्तानी नेता सईद मुस्तफा कमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वो मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) पार्टी से हैं. उन्होंने बुधवार को संसद में कराची के लोगों को आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. अपने भाषण के दौरान वो भारत की तारीफ भी करने लगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं और भारत चांद पर जा रहा है. उन्होंने कराची में गटर पर ढक्कन न होने पर चिंता जाहिर की. जिसमें गिरकर अक्सर बच्चे मर जाते हैं.
कमाल ने कहा, 'हालात ये हैं कि दुनिया चांद पर जा रही है और हमारे बच्चे खुले में गटर में गिरकर मर रहे हैं. एक ही स्क्रीन पर एक खबर है कि इंडिया चांद पर चला गया. और उसके 2 सेकंड के बाद खबर है कि कराची में किसी गटर का ढक्कन न होने की वजह से बच्चा गटर में गिरकर मर गया. ये 15 सालों से हर तीसरे दिन की खबर है.' एमक्यूएम-पी पार्टी के सदस्य ने शहर में ताजे पानी की कमी के बारे में भी बात की, जहां लगभग 1.49 करोड़ लोग रहते हैं.
कमाल ने कहा, 'कराची पाकिस्तान के राजस्व का इंजन है. पाकिस्तान में अपनी स्थापना के समय से ही जो दो बंदरगाह कार्यरत हैं, वे दोनों यहीं हैं. ये पूरे देश का प्रवेश द्वार है. 15 साल तक कराची को ज्यादा ताजा पानी नहीं मिला. जो पानी आया, वो भी टैंकर माफियाओं ने जमा कर लिया.' एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कमाल ने आगे बताया कि सिंध प्रांत, जिसकी राजधानी कराची है, में कम से कम 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और राष्ट्रीय स्तर पर ये संख्या 2.6 करोड़ है.
उन्होंने कहा, 'हमारे पास कुल 48,000 स्कूल हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट कहती है कि इनमें से 11,000 'घोस्ट स्कूल' हैं. सिंध में 70 लाख और देश में 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. इससे हमारे नेताओं को नींद नहीं आनी चाहिए.' सैयद मुस्तफा कमाल के भाषण से पहले वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता मौलाना फजलुर रहमान ने भारत और पाकिस्तान के बीच की आर्थिक असमानताओं की ओर इशारा किया था. उन्होंने कहा था, 'भारत एक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है और हम दिवालियापन से बचने के लिए भीख मांग रहे हैं.'

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









