
भारत के क्लाइमेट को लेकर सबसे बड़ी चेतावनी... 3 डिग्री तापमान बढ़ा तो सूख जाएगा 90% हिमालय
AajTak
अगर देश का औसत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया तो 90 फीसदी हिमालय सूख जाएगा. नदियां खत्म हो जाएंगी. फसलें खराब हो जाएंगी. इंसान भूखा मरने लगेगा. जंगल खत्म होंगे. बेमौसम बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ेगा. ये डरावना खुलासा हाल ही में हुई एक स्टडी में किया गया है.
अगर देश का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया तो 90 फीसदी हिमालय साल भर से ज्यादा समय के लिए सूखे का सामना करेगा. एक नए रिसर्च में यह डराने वाला खुलासा हुआ है. इसके आंकड़े क्लाइमेटिक चेंज जर्नल में प्रकाशित हुए हैं. सबसे बुरा असर भारत के हिमालयी इलाकों पर पड़ेगा. पीने और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक 80 फीसदी भारतीय हीट स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं. अगर इसे रोकना है तो पेरिस एग्रीमेंट के तहत तापमान को डेढ़ डिग्री सेल्सियस पर रोकना होगा. अगर यह 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे. यह स्टडी इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट आंग्लिया (UEA) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में की गई है.
यह भी पढ़ें: Glacial Lake Outburst: भारत के हिमालय में 28 हजार से ज्यादा ग्लेशियल लेक, सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियां किसी भी समय बरपा सकती हैं कहर
आध अलग-अलग स्टडी को मिलाकर यह नई स्टडी की गई है. यह सारी आठों स्टडीज भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया और घाना पर फोकस करती हैं. इन सभी इलाकों में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग और बढ़ते तापमान की वजह से सूखे, बाढ़, फसल की कमी, बायोडायवर्सिटी में कमी की आशंका जताई गई है.
सूख जाएंगे आधे खेत, फसलों पर पड़ेगा बुरा असर

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










