)
भारत और ओमान की सेना को देख दुश्मनों का बिलबिलाना तय, कितनी खास रही आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता?
Zee News
भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान ने रक्षा सहयोग को नई गति दी. भारत और ओमान के बीच तीसरी आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, ऐसे में आपको इस रिपोर्ट के जरिए इस वार्ता से जुड़ी कई अहम पहलुओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के बीच महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया. सैन्य स्तर की यह वार्ता नई दिल्ली में 22 से 23 अक्टूबर को हुई. यह भारतीय सेना और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के बीच तीसरी आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता है. भारतीय सेना के मुताबिक इस दो दिवसीय बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाना था. Indian Army Strengthens Defence Cooperation with the Royal Army of Oman : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
The 3rd Army-to-Army Staff Talks between the and the was held in New Delhi from 22 - 23 October 2025.
