)
भारतीय वायुसेना के आगे घुटने टेक देंगे दुश्मन, अगर आ जाए ब्रह्मोस जैसी ये इजरायली मिसाइल!
Zee News
IAF may buy Air LORA Missiles: भारतीय वायुसेना अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए इजरायल की एयर लोरा मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रही है. यह हवा से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 1600 किलोग्राम वजनी है. इसकी 400 किमी रेंज, सुपरसोनिक स्पीड और 10 मीटर की सटीकता इसे घातक बनाती है.
Air LORA Missiles Features: भारतीय वायुसेना यानी IAF अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठा चुकी है, अब भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. IAF एक नई और शक्तिशाली मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रही है. यह है इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की बनाई हुई एयर लोरा मिसाइल है, जो हवा से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. यह मिसाइल भारत की हवाई ताकत और रक्षा क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है.
More Related News
