
'भर्ती परीक्षा शुल्क का 5 अरब रुपया व्यापमं के पास', MP कांग्रेस विधायक बोले- हम नहीं लेंगे फीस
AajTak
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.
इस साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर जनता के बीच पैठ बनाने में लगे हुए हैं. इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.
मध्य प्रदेश सरकार से भर्ती परीक्षा शुल्क माफ की मांग
शनिवार को जीतू पटवारी ने उनका एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने यह बयान देते हुए कहा कि 'मध्यप्रदेश के सभी युवा साथियों, राजस्थान सरकार का बजट आया है जिसमें फैसला लिया गया है कि जिते बेरोजगार है उनसे राज्य सरकार की नौकरियों के लिए जो परीक्षा शुल्क लिया जाता है उसे सरकार वहन करेगा. हम लगातार मध्यप्रदेश में इसकी मांग कर रहे हैं.'
'व्यापमं के पास जमा है 5 अरब रुपया'
उन्होंने कहा, 'साथियों व्यापमं (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) के पास आपके भर्ती शुल्क से लिए गए रुपयों से करीब 5 अरब रुपये की एफडी है. मैं शिवराज जी से मांग करता हूं कि युवा बेरोजगारों का भर्ती शुल्क माफ करें नहीं तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर भर्ती शुल्क माफ किया जाएगा'.
#VidhanSabha_Chunav से पहले #Congress का बेरोजगारों से बड़ा वादा, #Jitu_Patwari ने किया एलान ! | MP Tak@jitupatwari @INCMP pic.twitter.com/uY9vicDQAB

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












