
ब्रेन-डेड घोषित शख्स के ऑर्गन निकालने जा रहे थे डॉक्टर, तभी उठकर बैठ गया मरीज
AajTak
अमेरिका के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है, साथ ही एक नई बहस भी खड़ी कर दी है. सवाल यह उठा है कि अगर ऑर्गन डोनर के रूप में घोषित किसी शख्स की अचानक जान बच जाए, तो ऐसे हालात में क्या किया जा सकता है? इस घटना ने ऑर्गन डोनेशन से जुड़े नियमों और चिकित्सा नैतिकता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
अमेरिका के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है, साथ ही एक नई बहस भी खड़ी कर दी है. सवाल यह उठा है कि अगर ऑर्गन डोनर के रूप में घोषित किसी शख्स की अचानक जान बच जाए, तो ऐसे हालात में क्या किया जा सकता है? इस घटना ने ऑर्गन डोनेशन से जुड़े नियमों और चिकित्सा नैतिकता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
अमेरिका के केंटकी के एक अस्पताल में ऐसा ही वाकया हुआ. दरअसल 'ब्रेन-डेड' घोषित किए गए एंथनी थॉमस के अंगों को निकालने की तैयारी चल रही थी, जब ऑपरेशन थिएटर में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने डॉक्टरों को हक्का-बक्का कर दिया.
एंथनी थॉमस जिन्हें कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया था. रूल्स के मुताबिक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाकर उनके अंगों को दान के लिए निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन ऑपरेशन टेबल पर जैसे ही डॉक्टरों ने कदम बढ़ाया, तभी एक अजीब सी हरकत ने सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं.
ऑपरेशन से पहले आंखों का खुलना महज संयोग या कुछ और?
एंथनी थॉमस की बहन, डॉना रॉरर ने ऑपरेशन थिएटर जाते वक्त देखा कि एंथनी थॉमस की आंखें धीरे-धीरे खुल रही हैं. लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने इसे वहम मानकर इग्नोर कर दिया. किसी को भी अंदेशा नहीं था कि कुछ ही पलों में जो होने वाला था, वह हर किसी के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा.
अचानक जिंदा हुआ डोनर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










