
बॉयफ्रेंड की हत्या की दोषी ग्रीष्मा पहुंची हाई कोर्ट, खुद को मिली फांसी की सजा को बताया गलत
AajTak
केरल में जहर देकर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में सेशंस कोर्ट द्वारा फांसी की सजा को युवती ग्रीष्मा ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. उसने निचली अदालत के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि बिना तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ फैसला सुना दिया गया क्योंकि इसके लिए कोर्ट के ऊपर दबाव था. हाई कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत से सभी दस्तावेज मांगे हैं.
केरल में अपने प्रेमी को जहर देकर मारने के मामले कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के बाद अब इस मामले में दोषी पाई गई ग्रीष्मा ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए हैं जिसमें 24 साल की युवती को अपने प्रेमी की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी. यह हत्या 2022 में हुई थी और पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस पी.बी. सुरेश कुमार और जॉबिन सेबेस्टियन की खंडपीठ ने राज्य सरकार से इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है. दोषी युवती ग्रीष्मा और उसके मामा निर्मला कुमारण नायर ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. साथ ही, उन्होंने जब तक अपील पर अंतिम फैसला न आ जाए तब तक के लिए अपनी सजा निलंबित करने की भी मांग की है. हाईकोर्ट ने ग्रीष्मा के मामा की तीन साल की जेल की सजा निलंबित कर दी है. उन पर सबूत नष्ट करने का आरोप था और फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं.
सेशंस कोर्ट ने दी थी मौत की सजा
इससे पहले, 20 जनवरी को सेशंस कोर्ट ने ग्रीष्मा को मौत की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हत्या 'अत्यंत क्रूर, जघन्य, और घृणित' थी, जिसने समाज की सामूहिक चेतना को झकझोर दिया. सजा मिलने के बाद अब अपनी अपील में ग्रीष्मा ने दावा किया है कि सेशंस कोर्ट का फैसला तथ्यों, सबूतों और कानून के खिलाफ है. उनका कहना है कि अदालत ने सबूतों की विवेचना करने में गंभीर गलती की है.
इसके अलावा, याचिका में ग्रीष्मा ने यह भी तर्क दिया है कि जिस अदालत ने उसे दोषी ठहराया, वह इस मामले की सुनवाई करने के लिए सक्षम नहीं थी क्योंकि अपराध तमिलनाडु के पालुक्कल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ था.
ग्रीष्मा ने यह भी दावा किया कि कोर्ट ने गलत तरीके से यह निष्कर्ष निकाला कि उसने राज को अपने जाल में फंसाया उसकी दलील के अनुसार, 'यह साफ था कि मृतक (राज) अपने इच्छानुसार अभियुक्त (ग्रीष्मा) के घर आया था, न कि किसी प्रकार के प्रलोभन के कारण. इसलिए, कोर्ट द्वारा यह मानना कि अभियुक्त ने मृतक को छलपूर्वक फंसाया, बिना किसी ठोस सबूत के किया गया फैसला है.'

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







