
'बैंक' से गाली गलौच और धमकियां..., लोन न चुकाने पर रिश्तेदारों को फोन करने लगी एजेंट
AajTak
एक शख्स ने ट्विटर के जरिए बताया है कि मेरे एक रिश्तेदार ने लोन की ईएमआई के रुपये नहीं चुकाए थे. इसके बाद से अन्य रिश्तेदारों समेत मुझे, खुद को एचडीएफसी एजेंट बता रही नेहा नाम की लड़की के धमकी भरे फोन आने लगे हैं.
लोगों के पास अक्सर अलग- अलग प्राइवेट बैंक से कॉल आते हैं जो बहुत प्यार से कम से कम दर पर लोन देने की बात करते हैं. ज्यादातर लोग इन कॉल्स से परेशान होकर एजेंट्स पर झल्ला जाते हैं और कहते हैं कि - भाई नहीं चाहिए लोन, क्यों बार- बार फोन करते हो. लेकिन हाल में एक शख्स ने बताया कि कैसे उसे और उसके पूरे परिवार को कथित रूप से एक प्राइवेट बैंक से धमकी भरे कॉल आने लगे.
मुंबई के रहने वाले यश मेहता ने ट्विटर पर बताया कि उनके रिश्तेदार द्वारा एक लोन की ईएमआई न दे पाने पर कथित एचडीएफसी बैंक के एजेंट की ओर से उन्हें और परिवार के अन्य लोगों को डरा देने वाले कॉल आ रहे हैं.
'गाली गलौच पर उतर आई है बैंक एजेंट'
मेहता ने लिखा- मेरे एक रिश्तेदार ने लोन की ईएमआई के 3,500 रुपये नहीं चुकाए थे, इसके बाद से अन्य रिश्तेदारों समेत मुझे, खुद को एचडीएफसी एजेंट बता रही नेहा नाम की लड़की के धमकी भरे फोन आने लगे हैं. वो मेरे पिता और दादा को भी फोन करने की धमकी दे रही है.
उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि ये एजेंट गाली गलौच पर उतर आई है. उस महिला के पास मेरी लोकेशन, मैं कहां काम करता हूं और मेरे बारे में बाकी सारी जानकारी है.
@HDFC_Bank को मेरी गोपनीयता का उल्लंघन करने का हक किसने दिया? @HDFC_Bank कृपया इस पर ध्यान दें वरना मैं फोन रिकॉर्डिंग के साथ @RBI में शिकायत अपकी दर्ज करा रहा हूं.'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











