
बेकाबू रोडवेज बस ने 7 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, भीड़ को देख भाग गया ड्राइवर, लग गया जाम
AajTak
यूपी के कानपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने 7 वाहनों को टक्कर मार दी. इससे कई लोग घायल हो गए. इस दौरान लोगों की भीड़ को देख ड्राइवर फरार हो गया. वहीं रोड पर जाम लग गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुए वाहनों को हटवाया और जाम खुलवाया.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने सात वाहनों को टक्कर मार दी. इससे आठ लोग घायल हो गए. घटना के बाद जैसे ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद रोड पर जाम लग गया. करीब एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी. पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात यशोदा नगर के पास हाइवे की सर्विस लेन पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई. इसके बाद बस ने दो कारों, दो लोडर और तीन बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे आठ लोग घायल हो गए. बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे.
इसके बाद जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो चालक बस छोड़कर भाग गया. इस दौरान रामादेवी से लेकर यशोदा नगर तक हाइवे पर जाम लग गया. इस घटना में घायल हुए लोगों को उनके परिवार के सदस्यों ने विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया.
घटना का शिकार हुए वाहनों को हटवाकर पुलिस ने खुलवाया जाम
लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया, तब तक रोड पर काफी वाहनों की कतार लग चुकी थी. लोग जाम में फंसे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










