
बीजेपी को हराना है तो कार्यकर्ताओं और नागरिकों की आकांक्षाओं को समझे कांग्रेस: कपिल सिब्बल
AajTak
कपिल सिब्बल ने कहा कि हम कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं. भारत के लोग बीजेपी को नहीं चाहते, वे एक प्रभावी विकल्प चाहते हैं और हम उन्हें वह विकल्प देना चाहते हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विपक्षी दलों के नेताओं को डिनर पर बुलाया. सिब्बल के डिनर से गांधी परिवार नदारद था तो वहीं कांग्रेस के जी-23 समूह के नेता भी मौजूद थे. कपिल सिब्बल ने डिनर के एक दिन बाद इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाईं से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका गांधी परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. जनता हमसे सवाल पूछ रही है कि हम बीजेपी विरोधी हैं लेकिन विकल्प क्या है? मैं बस बातचीत को शुरू करना चाहता था. एक बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर हर राजनीतिक दल की मौजूदगी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










