
बिहारः एक रॉन्ग कॉल और हाथ से चलने वाले दिव्यांग को दे बैठी दिल, शादी करने पहुंची प्रेमी के घर
AajTak
ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और प्यार में सब कुछ जायज है. कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के सुपौल में जहां पर एक रॉन्ग कॉल की वजह से झारखंड की लड़की को बिहार के दिव्यांग से प्यार हो गया. फिर काफी जद्दोजहद के बाद दोनों ने शादी कर ली.
ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और प्यार में सबकुछ जायज है. कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के सुपौल में जहां पर एक रॉन्ग कॉल की वजह से झारखंड की लड़की को बिहार के दिव्यांग से प्यार हो गया. फिर काफी जद्दोजहद के बाद दोनों ने शादी कर ली. यह दिलचस्प प्रेम कहानी एक रॉन्ग कॉल से शुरू हुई और शादी तक पहुंच गई. दरअसल, झारखंड के रांची की एक युवती रॉन्ग कॉल पर सुपौल के एक दिव्यांग युवक से प्यार कर बैठी. दोनों एक साल से ज्यादा समय तक फोन पर बात करते रहे. लेकिन जब बात शादी की आई तो युवक ने अपनी लाचारी प्रेमिका को बता दी. सबूत के तौर पर दिव्यांग ने अपनी प्रेमिका को फोटो भेज दिया. बावजूद इसके प्रेमिका ने उससे शादी करने के लिए सुपौल पहुंच गई.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












