
बिना मोबाइल के ही चला सकेंगे WhatsApp, ये होगा तरीका
AajTak
WhatsApp को आने वाले समय में एक से ज्यादा डिवाइस पर स्टैंड अलोन चलाया जा सकेगा. स्टैंड अलोन यानी कंप्यूटर में WhatsApp यूज करने के लिए मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी.
WhatsApp Web यूज करने के लिए आपके फोन को भी इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी है. इस वजह से कई यूजर्स को काफी दिक्कतें आती हैं. अब जल्द ही ये दिकक्त दूर होने वाली है. WhatsApp मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है. इस आप अपने WhatsApp अकाउंट को एक अधिक डिवाइस पर एक साथ यूज कर पाएंगें. WhatsApp Web पर इस फीचर के लिए कंपनी बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम पर काम कर रही है. ये टेस्टिंग प्रोग्राम जल्द ही बीटा ऐप यूज कर रहे एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इससे यूजर्स फोन के WhatsApp को बिना इंटरनेट से कनेक्ट किए भी WhatsApp Web यूज कर पाएंगें. WhatsApp के फीचर पर नजर रखने वाले WABetaInfo के अनुसार एक अकाउंट को चार डेस्कटॉप डिवाइस को लिंक किया जा सकता है. अगर आप किसी से चैट करना चाहते है तो उसके लिए दूसरे WhatsApp यूजर्स को अपना ऐप अपडेट रखना होगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












