
बित्ते भर की तू है... Delhi Metro में फिर भिड़ी लड़कियां, नोंचे बाल, जड़े थप्पड़
AajTak
वायरल वीडियो में खचाखच भरी मेट्रो में दो लड़कियों में बहस हो गई है. पहली लड़की दूसरी का गाल पकड़कर खींचती है. दोनों में मेट्रो की भीड़ में धक्का मुक्की को लेकर थप्पड़ भी चल जाते हैं.
पिछले कई महीनों से DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. ताजा मामला मेट्रो के अंदर दो लड़कियों के बीच विवाद का है.
वीडियो में खचाखच भरी मेट्रो में दो लड़कियों में बहस हो गई है. पहली लड़की दूसरी का गाल पकड़कर खींचती है और कहती है, मेरे सिर पर रखेगी सामान? इसपर वह कहती है- हां रखूंगी तूने ही कहा था न मेरे सिर पर रख ले. दोनों में हलकी गाली गलौच भी सुनाई देती है. इसके बाद पहली लड़की उसे थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है. आस- पास के लोग दोनों को रोकते हैं. कोई कह रहा है- दोनों पढ़े लिखे हो फिर भी ऐसी हरकतें कर रहे हो.
मेट्रो इतनी भरी हुई है कि पांव रखने की जगह नहीं है लेकिन लड़कियों की लड़ाई जोर पर है. वीडियो x पर @gharkekalesh नाम के पेज पर शेयर किया गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. @gharkekalesh पर वीडियो को देखा जा सकता है.
बता दें कि दो दिन पहले भी कुछ इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मेट्रो में दो महिलाओं में बहस हो रही है.आमने -सामने सीट पर बैठे बहस करते हुए पहली लड़की कहती है- इसने देखा नहीं कभी देख के पागल हो गई है दिल्ली मेट्रो को. इसपर दूसरी जवाब देती है- 10 सालों से यहीं रह रही हूं, मेट्रो क्या तेरे बाप की है?
फिर पहली लड़की कहती है- तू अपने बाप पर जा. इतने में मेट्रो में सवार कोई अन्य महिला पहली लड़की को समझाती है- छोड़ दो उसे उसका बच्चा है छोटा. तब पहली लड़की कहती है- बताओ क्या सिखाएगी ये अपने बच्चे को.फिर दूसरी लड़की जवाब देती है- वही जो तेरे बाप ने सिखाया है तुझे.
ये वीडियो भी तुरंत वायरल हो गया और लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कई लोगों ने कहा- मेट्रो में तो ये रोज का तमाशा हो गया है. एक अन्य ने लिखा- भाई दिल्ली मेट्रो अखाड़ा बन गई है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









