
बाल गोपाल योजना के लिए आया मिल्क पाउडर मावा फैक्ट्रियों में बेचने का आरोप, राजस्थान में 5 टीचर निलंबित, 22,500 स्कूलों का किया गया निरीक्षण
AajTak
राजस्थान में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत छात्रों के लिए दिए जाने वाले दूध पाउडर को बेचने के आरोप में पांच शिक्षकों को निलंबित किया गया है. सरकार ने सभी जिलों में स्कूलों के स्टॉक की जांच के आदेश दिए हैं और अनियमितताएं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
राजस्थान में छात्रों के लिए मिलने वाला दूध बेचने के आरोप में पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. सरकार ने बताया कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत मिलने वाले दूध पाउडर का गलत इस्तेमाल किया गया था. बालोतरा और जोधपुर के जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शीला बलाई, सुरेश कुमार, मंगला राम, पप्पाराम गोदारा और राजेश मीणा को मावा कारखानों को दूध पाउडर बेचने में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इस मामले की जांच के लिए बीकानेर स्थित स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.
22,500 स्कूलों का किया गया निरीक्षण पंचायत और शहरी संकुल स्तर के अधिकारियों को भी अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो-दो स्कूलों, यानी कुल मिलाकर लगभग 22,500 स्कूलों का निरीक्षण करने और जिला शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग ने सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
अनियमितताएं पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि सभी स्कूलों में भोजन के स्टॉक के भौतिक सत्यापन के आदेश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, "सत्यापन के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को स्किम्ड मिल्क पाउडर से बना गर्म दूध उपलब्ध कराया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











