
बाबर आजम ने क्यों कोल्ड ड्रिंक पीने से मना किया? रिजवान ने बताई बड़ी वजह
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच 8 जून को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मैच मुल्तान में ही होंगे...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर साथी विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने एक बड़ा खुलासा किया है. रिजवान ने बताया कि किस तरह मैनेजमेंट ने रमजान के दौरान बाबर आजम पर विज्ञापन के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने का दबाव बनाया था. इस पर बाबर ने उन्हें यह विज्ञापन ही छोड़ने की धमकी दे डाली थी.
बाबर को लेकर रिजवान ने कहा, 'कैमरे के सामने अब और क्या तारीफ करूं में उसकी. वह अच्छा इंसान है. उसका लक्ष्य पाकिस्तान टीम को और ऊंचाइयों पर लेकर जाना है. वह अपने वतन के लोगों से प्यार करता है. इसके अलावा भी मैं क्रिकेट से हटकर उसके बारे में एक बात बताना चाहता हूं.'
'बाबर की कई पर्सनल बातें हैं, मैं बता नहीं सकता'
रिजवान ने कहा, 'पूरी दुनिया बाबर के कवर ड्राइव की फैन है, लेकिन उसकी कई ऐसी पर्सनल बातें हैं, जो मैं बता नहीं सकता. हाल ही में उसने एक बड़ी कुर्बानी दी है. एक विज्ञापन के दौरान उससे (बाबर) से एक अजीब सी डिमांड की थी, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई और मना कर दिया. चलिए मैं बता ही देता हूं कि पेप्सी (कोल्ड ड्रिंक) का विज्ञापन चल रहा था और तब रमजान भी था.'
'यह इतनी छोटी बात नहीं, जितनी आसानी से मैंने कहा'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












