
बाघ पर हाथ फेरना पड़ा भारी, पिंजरे के अंदर से ही ले ली जान!
AajTak
भूखे बाघ को खाना देने आए शख्स ने पिंजरे के बाहर से जानवर पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. तभी बाघ ने हमला कर दिया. शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
बाघ की देखरेख करने वाले शख्स को ही जानवर पर प्यार दिखाना भारी पड़ गया. शख्स, पिंजरे में बंद बाघ पर हाथ फेर रहा था. इसी दौरान उसने हमला कर दिया. जिससे शख्स बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी जान चली गई.
मामला मैक्सिको के पेरिबान का है. यहां जू का देखरेख करने वाले एक शख्स ने खाना खिलाने के लिए बाघ को फेंस के पास बुलाया. वह पास आ गया. इसके बाद शख्स ने बाघ की गर्दन पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. लेकिन बाघ का मूड बदल गया. जिसके बाद उसने शख्स के दाहिने हाथ में पंजे गड़ा दिए.
उनका नाम जोस डी जीसस है. वह 23 साल के थे. बाघ के हमले से जोस दर्द से कराहने लगे. बाघ ने उनका हाथ खींचा और उसे अपने जबड़ों के पास ले आया. फिर उसने अपने नुकीले दांतों से हमला कर दिया. शख्स के हाथों से खून की नदियां बहने लगी.
जोस को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्होंने अपने घायल हाथ को कटवाने से मना कर दिया. लोकल मीडिया को डॉक्टरों ने बताया कि इस वजह से जटिल स्थिति पैदा हो गई और जोस, जो कि एक डायबिटीक मरीज हैं, उन्हें हार्ट-अटैक आ गया. फिर उनकी मौत हो गई.
जानवरों के मालिक की तरफ से इस घटना का एक वीडियो भी रिलीज किया गया है. वह कई जानवरों को एक प्राइवेट जू में रखता है. इस मामले को लेकर जू के मालिक ने जोस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बाघ के मालिक ने कहा कि जोस के मेडिकल बिल्स का भुगतान उन्होंने किया है. उन्होंने ये भी बताया कि जू के लिए सभी परमिट उनके पास है.
Zookeeper, 23, dies after being mauled by a tiger during feeding time https://t.co/wJ17VQF7Cw

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











